नए अधिवक्ताओं के लिए खुशखबरी: बिहार सरकार देगी सहयोग राशि, दरभंगा बार में जश्न का माहौल,30करोड़ की स्वीकृति।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /विधि संवाददाता,
जनवरी 2024 से नामांकित नये अधिवक्ताओं को सहयोग राशि मिलेगी , इसके लिए बिहार सरकार के मंत्रिपरिषद की बैठक में मंगलवार को बिहार राज्य के अधिवक्ताओं के कल्याण हेतु बिहार अधिवक्ता कल्याण न्यास समिति को सहायता दिए जाने के लिए बिहार राज्य आकस्मिकता निधि से 30 करोड़ रुपये अग्रिम की स्वीकृति दिये जाने की खबर सुनकर जिला बार एशोसिएशन दरभंगा में खुशी व्याप्त हो गई।

