दरभंगा प्रमण्डलीय सभागार में समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा,दिये गये कई निर्देश।
दरभंगा प्रमण्डलीय सभागार में समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा,दिये गये कई निर्देश।
दरभंगा प्रमण्डलीय सभागार में समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा,दिये गये कई निर्देश।
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में आज प्रमण्डलीय सभागार में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आईसीडीएस की विभिन्न योजनाओं को लेकर प्रमण्डल-स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन की स्थिति, आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका के रिक्त पदों सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
आयुक्त महोदय ने सभी जिलों के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) को निर्देश दिया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्र नियमित रूप से संचालित हों और किसी भी परिस्थिति में केंद्र बंद न रहें। उन्होंने कहा कि विभागीय सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पहुँचना चाहिए।
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी सीडीपीओ नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान बच्चों के वजन एवं ऊँचाई की माप, निर्धारित मेनू के अनुसार समय पर पोषाहार वितरण, तथा बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।
साथ ही रोस्टर के अनुसार जांच, एफआरएस (फेस रिकॉग्निशन सिस्टम) में प्रगति लाने के भी निर्देश दिए गए।
आयुक्त महोदय ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए तथा आवश्यक चार्ट एवं सूचना पट्ट स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हों, ताकि अभिभावकों एवं बच्चों को सुविधा हो।
समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों पर चावल की आपूर्ति नहीं हो पाई है। इस पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए आयुक्त महोदय ने निर्देश दिया कि सभी केंद्रों को शीघ्र चावल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई करें।
अंत में आयुक्त महोदय ने कहा कि छह वर्ष तक के बच्चों के पोषण एवं विकास की जिम्मेदारी केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे समाज की है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुँचाने हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता, संवेदनशीलता एवं समन्वय के साथ कार्य करें।
बैठक में आयुक्त सचिव सह उप निदेशक (खाद्य) सुशील कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी सह क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी आकाश ऐश्वर्य सहित दरभंगा प्रमण्डल के सभी जिलों के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) उपस्थित थे।