महादलित टोला में सड़क निर्माण की मांग को ले डीएम को सौंपा पत्र
महादलित टोला में सड़क निर्माण की मांग को ले डीएम को सौंपा पत्र
महादलित टोला में सड़क निर्माण की मांग को ले डीएम को सौंपा पत्र
दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार।गायघाट
बेनीबाद थाना क्षेत्र के केवटसा पंचायत मिश्रोली अंतर्गत महादलित समुदाय टोले में सड़क निर्माण की मांग को लेकर पंचायत समिति विभा देवी ने डीएम को आवेदन दिया है।ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से सड़क निर्माण की मांग उठाने के बावजूद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने केवल आश्वासन दिया, लेकिन अब तक ठोस कदम नहीं उठाया गया. सोमवार को ग्रामीण महेश्वर यादव सह पंचायत समिति पति ने डीएम कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन को आवेदन सौंपा. आवेदन में कहा गया कि महादलित बस्ती में सड़क यदि शीघ्र सड़क नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क न होने के कारण ग्रामीणों को खेतों की मेड़ से होकर गुजरना पड़ता है।इस दौरान आए दिन रैयतों से विवाद, गाली-गलौज और अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों का कहना है कि एंबुलेंस तक टोले में नहीं पहुंच पाती, बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है और महिलाएं एवं बुजुर्ग लगातार परेशान रहते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क नहीं होने से जलजमाव से लेकर कई तरह की समस्या होती है । डीएम ने आश्वासन दिया कि निर्देश दिए गए हैं जल्द सड़क बनाई जाएगी।