राष्ट्रीय युवा दिवस पर न्यायालय परिसर में नशामुक्त भारत को लेकर जागरूकता अभियान
राष्ट्रीय युवा दिवस पर न्यायालय परिसर में नशामुक्त भारत को लेकर जागरूकता अभियान
राष्ट्रीय युवा दिवस पर न्यायालय परिसर में नशामुक्त भारत को लेकर जागरूकता अभियान
दस्तक 7मीडिया ,विधि संवाददाता /बेनीपुर
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर न्यायालय परिसर स्थित प्रबंध कार्यालय की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर नशा मुक्त भारत के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पैनल अधिवक्ताओं एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों ने बैनर व पोस्टर के माध्यम से लोगों से समाज को नशामुक्त बनाने की अपील की।
मौके पर पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्र ने नालसा द्वारा भारत को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से तैयार की गई नालसा डान (Drug Abuse & Prevention) स्कीम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह योजना आमजनों के बीच जागरूकता बढ़ाकर नशे के खिलाफ एक मजबूत सामाजिक आवाज तैयार करने में सहायक है। नशे के दुष्परिणामों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि नशे का दरवाजा बंद करना जरूरी है, क्योंकि यह जिंदगी के दरवाजे को बंद कर देता है।
उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन और आदर्शों को याद करते हुए नशामुक्त भारत अभियान के नारे—“जिंदगी को हां और नशे को ना कहें”—को दोहराया। अभियान के दौरान राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 14446, राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 1933 तथा नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी भी लोगों को दी गई।
इस अवसर पर पैनल अधिवक्तागण अरुण कुमार महतो, राजनाथ यादव, मो. हैदर अली, नवाज अहमद, कृष्ण कुमार मिश्र, गुणानंद झा सहित पीएलवी अर्जुन राम, महफूज आलम, टूनटून दास, प्रदीप पासवान, नितीश कुमार राम, इंद्रदेव सहनी समेत अन्य उपस्थित थे।