दरभंगा पुलिस की कार्रवाई, फरार अभियुक्तों के घर चिपकाया गया इश्तिहार, शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी
दरभंगा पुलिस की कार्रवाई, फरार अभियुक्तों के घर चिपकाया गया इश्तिहार, शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी
दरभंगा पुलिस की कार्रवाई, फरार अभियुक्तों के घर चिपकाया गया इश्तिहार, शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
माननीय न्यायालय के आदेश के आलोक में तथा अवैध गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने के उद्देश्य से दरभंगा पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है।
लहेरियासराय थाना की कार्रवाई
माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार वारंटी के तहत निम्नलिखित अभियुक्तों के आवास पर विधिवत इश्तिहार चिपकाया गया—
1. मोहम्मद प्यारे
2. मोहम्मद अंजार अली (उर्दू बाजार, नीम चौक)
3. मोहम्मद अकबर
4. मोहम्मद इंडीस
5. मोहम्मद मौसिम
6. मोहम्मद कुटुस
7. सुभांद्रा झा
8. औंकार झा
9. सबिता कुमारी
10. लालबाबू शाह
11. कांति देवी
सभी अभियुक्त थाना लहेरियासराय, जिला दरभंगा के निवासी हैं।
इसके अतिरिक्त, थाना कांड संख्या-245/25, धारा-103 BNS के प्राथमिकी अभियुक्त पवन कुमार को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
कमतौल थाना की कार्रवाई
कमतौल थाना कांड संख्या-194/25, दिनांक-03.09.25, धारा 103(1)/123/238(a)/3(5) BNS के अभियुक्त—
1. विदेशी महतो
2. श्याम महतो
3. सुनैना देवी
4. हिना देवी
के घर डुगडुगी बजाकर विधिवत इश्तिहार चिपकाया गया।
अवैध शराब के विरुद्ध सख्त अभियान
दरभंगा पुलिस अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई कर रही है।
• मनिगाछी थाना अंतर्गत ग्राम मकरंदा में छापेमारी कर 24.870 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। अभियुक्त श्याम सुंदर झा को गिरफ्तार किया गया।
• फेकला थाना क्षेत्र के बरुआरा गांव में छापेमारी के दौरान करीब 300 लीटर अर्धनिर्मित (गुड़की) शराब को विनष्ट किया गया।
• घनश्यामपुर थाना अंतर्गत ग्राम गोदौल एवं पाली में छापेमारी कर करीब 1000 लीटर अर्धनिर्मित (गुड़की) शराब को नष्ट किया गया।
वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी
फेकला थाना द्वारा माननीय न्यायालय के आदेश पर परवेज (पिता–मुस्तफा) को गिरफ्तार किया गया।
जमालपुर थाना द्वारा NBW वारंटी सत्तों मल्लीक (पिता–फनी मल्लीक) को विधिवत गिरफ्तार किया गया।