सेवानिवृत्त शिक्षक रामचंद्र लाल दास का निधन, शिक्षा जगत में शोक
सेवानिवृत्त शिक्षक रामचंद्र लाल दास का निधन, शिक्षा जगत में शोक
सेवानिवृत्त शिक्षक रामचंद्र लाल दास का निधन, शिक्षा जगत में शोक
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत उसमामठ गांव निवासी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक रामचंद्र लाल दास का रविवार देर रात अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव समेत पूरे पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों और जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।
स्व. रामचंद्र लाल दास जिले के लहेरियासराय स्थित एमएलए एकेडमी में अंग्रेजी विषय के शिक्षक के रूप में लंबे समय तक कार्यरत रहे। वे अपने सरल स्वभाव, अनुशासन और शिक्षण के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। वर्ष 2000 में सेवानिवृत्त होने के बाद भी उन्होंने शिक्षा से नाता नहीं तोड़ा और जिले के छात्रों को अंग्रेजी विषय में मार्गदर्शन देते रहे।
उनके निधन से शिक्षा क्षेत्र को गहरा आघात पहुंचा है। वे अपने पीछे तीन पुत्र, एक पुत्री और भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। बड़े पुत्र संजीव कुमार दवा व्यवसाय से जुड़े हैं, दूसरे पुत्र संजीत कुमार उत्तर प्रदेश में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि छोटे पुत्र आनंदपुर उच्च विद्यालय में शिक्षक हैं। पुत्री नुंनि कुमारी आकाशवाणी में कार्यरत रही हैं।
उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में बेनीपुर विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी, धीरेंद्र लाल दास, शंभू लाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हैं। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की कामना की।