गुप्त सूचना पर मनीगाछी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24.870 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
गुप्त सूचना पर मनीगाछी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24.870 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
गुप्त सूचना पर मनीगाछी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24.870 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया /मनीगाछी /
मनीगाछी थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष रणजीत कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में कुल 24.870 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्याम सुंदर झा, पिता बुधन झा, निवासी ग्राम मरकंडा, थाना मणिगाछी, जिला दरभंगा के रूप में की गई है। छापेमारी के दौरान आरोपी के घर के ठीक पीछे से शराब जब्त की गई।
बरामद शराब में ओल्ड मंक रम 5.250 लीटर,ऑफिसर्स चॉइस एलीट व्हिस्की – 19.620 लीटर शामिल है। इस तरह कुल जब्त अंग्रेजी शराब की मात्रा 24.870 लीटर बताई गई है।
थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर अवैध रूप से शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और शराब बरामद कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।उन्होंने बताया कि आगे की कारवाई की जा रही हे।