दरभंगा जिला के बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या मामले के 8 अभियुक्तों के घर हुई कुर्की-जब्ती
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
जिला पुलिस ने अपराध के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए बिरौल थाना कांड संख्या 403/24 के फरार अभियुक्तों पर कानूनी शिकंजा कस दिया है। रविवार (11 जनवरी 2026) को पुलिस बल ने कहुआ जगदीशपुर गांव पहुंचकर कांड के 8 नामजद अभियुक्तों के घर पर विधिवत कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। यह मामला 28 अक्टूबर 2024 को दर्ज किया गया था, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(2)/3(5) के तहत हत्या जैसे गंभीर आरोप हैं। लंबे समय से फरार चल रहे इन अभियुक्तों को न्यायालय द्वारा आत्मसमर्पण का निर्देश दिया गया था, लेकिन आदेश की अवहेलना करने पर पुलिस ने यह सख्त कदम उठाया।
