पटना के हॉस्टल में नीट अभ्यर्थी की संदिग्ध मौत, कमरे में बेहोशी हालत में मिली छात्रा

दस्तक 7मीडिया /पटना 

पटना में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार छात्रा एक हॉस्टल के कमरे में बेहोशी की हालत में मिली। हॉस्टल कर्मियों ने तत्काल उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मौत के कारणों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि छात्रा के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।