अशोक पेपर मिल थाना की कारवाई :आई-10 कार से 187.92 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो धंधेबाज गिरफ्तार,एक धंधेबाज खुद को बता रहा हे भारतीय जीवन बीमा निगम का कर्मी।

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
अवैध शराब के खिलाफ दरभंगा पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। इसी क्रम में अशोक पेपर मिल (APM) थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आई-10 कार से 187.92 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक चारपहिया वाहन से विदेशी शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद एपीएम थानाध्यक्ष संजीत कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान पुलिस को देखकर भाग रहे आई-10 कार (बीआर-04एजे-0676) को खदेड़कर रोका गया। तलाशी में कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई।
कार सवार सहोरा गांव निवासी भोला यादव के पुत्र अनिल कुमार यादव को मौके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अनिल ने खुद को लहेरियासराय स्थित एलआईसी कार्यालय से जुड़ा बताया। उसने यह भी कहा कि जिस वाहन से शराब बरामद हुई है, वह एक विकास अधिकारी के नाम पर निबंधित है, एक कंपनी को बेचा गया था हालांकि कार विकास अधिकारी के नाम पर ही हे।
अनिल कुमार यादव की निशानदेही पर पुलिस ने बलहा गांव में छापेमारी कर दुखा साह के पुत्र गोविंद साह को उसके घर से 3.240 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गोविंद साह पुराना शराब कारोबारी है और उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वह कई बार जेल भी जा चुका है।थानाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि की हे।
थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से शराब के स्रोत और नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।