दरभंगा पुलिस की कार्रवाई, कई वारंटी गिरफ्तार, फरार अभियुक्तों पर इश्तिहार चस्पा
दरभंगा पुलिस की कार्रवाई, कई वारंटी गिरफ्तार, फरार अभियुक्तों पर इश्तिहार चस्पा
दरभंगा पुलिस की कार्रवाई, कई वारंटी गिरफ्तार, फरार अभियुक्तों पर इश्तिहार चस्पा
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
दरभंगा जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में हायाघाट, सकतपुर, मोरो, भालपट्टी एवं बहेड़ी थाना की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
हायाघाट थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत वारंटी कैलाश साह, पिता योगेन्द्र साह, निवासी धावापुर बंसरा को विधिवत गिरफ्तार किया। वहीं न्यायालय के आदेश पर फरार वारंटी सुखनंदन महतो, पिता स्व. मल्लू महतो, निवासी हथौड़ी के घर इश्तिहार चिपकाया गया।
इसके अलावा हायाघाट थाना कांड संख्या 185/25 (दिनांक 27.09.25) में फरार चल रहे अभियुक्त श्याम कुमार यादव उर्फ राम प्रसाद यादव एवं श्रवण कुमार, दोनों निवासी साधोपुर, के घर ढोल बजाकर विधिवत इश्तिहार चस्पा किया गया।
सकतपुर थाना कांड संख्या 02/26, धारा 109 BNS के अभियुक्त मोहम्मद अखलाख, पिता मोहम्मद गफ्फार, निवासी बेका को गिरफ्तार किया गया। वहीं मोरो थाना कांड संख्या 118/25 के अभियुक्त मोहन सहनी, पिता सहदेव सहनी, निवासी घोड़वार चांदीटोल को भी पुलिस ने हिरासत में लिया।
भालपट्टी थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी बलदेव यादव, पिता शिवन यादव, निवासी रूपचौर को विधिवत गिरफ्तार किया।
इसी बीच “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत बहेड़ी थाना क्षेत्र से गुम हुए कुल 05 मोबाइल फोन बरामद कर सत्यापन के बाद उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किया गया।
दरभंगा पुलिस की इन लगातार कार्रवाइयों से अपराधियों में हड़कंप है, वहीं आम नागरिकों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है।
पत्रकार पेंशन की शर्तें हों सरल, 13 जनवरी से चलेगा ट्विटर अभियान, बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक में संघर्ष का ऐलान
अशोक पेपर मिल थाना की कारवाई :आई-10 कार से 187.92 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो धंधेबाज गिरफ्तार,एक धंधेबाज खुद को बता रहा हे भारतीय जीवन बीमा निगम का कर्मी।