आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण बस हादसा: टायर फटने से पलटी बस, महिला और मासूम बच्चे की मौत, 11 गंभीर
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण बस हादसा: टायर फटने से पलटी बस, महिला और मासूम बच्चे की मौत, 11 गंभीर
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण बस हादसा: टायर फटने से पलटी बस, महिला और मासूम बच्चे की मौत, 11 गंभीर
दस्तक7मिडिया, मैनपुरी/करहल।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बीती देर रात एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना हुई। दिल्ली से बिहार के दरभंगा जा रही एक निजी बस का अगला टायर अचानक फट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला और तीन वर्षीय मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
यह दुर्घटना करहल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 82.700 पर हुई। बस दिल्ली से यात्रियों को लेकर दरभंगा की ओर जा रही थी। चश्मदीदों के मुताबिक, रफ्तार में चल रही बस का अगला टायर धमाके के साथ फटा और चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा।
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक करहल, उपनिरीक्षक तेजवार सिंह और पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे। कुछ ही समय में क्षेत्राधिकारी और उपजिलाधिकारी करहल भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस और स्थानीय राहत कर्मियों ने बस की खिड़कियां तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए तत्काल सैफई पीजीआई भेजा गया।
हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मृतक बिहार के रहने वाले थे। जिसमें रंजन देवी (35 वर्ष): पत्नी भीखन सदा, निवासी ग्राम मिशी, जिला दरभंगा, मोहम्मद खालिद (3 वर्ष): पुत्र मोहम्मद इब्राहिम, निवासी समस्तीपुर।
घायलों की सूची (बिहार के विभिन्न जिलों के निवासी)
अस्पताल में उपचाराधीन घायलों में अधिकांश लोग दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा और मधुबनी जिले के हैं।
दरभंगा के दीपक शर्मा (27), विभा कुमारी (25), भीखन सदा (40), मंजू (30), रमन पासवान (30), चंन कुमार और नव्या (12)।
समस्तीपुर, रिहान (13), गुलाब देवी (40) और अनीषा खातून।
अन्य गुलहसन (सहरसा) और मुकेश मंडल (मधुबनी)।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिजनों और संबंधित थाना पुलिस को सूचित कर दिया गया है। घायलों की स्थिति पर डॉक्टर लगातार निगरानी रख रहे हैं।