डायल-112 से बिहार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, औसत रिस्पॉन्स टाइम 14 मिनट, दंगों में आई लगातार कमी
डायल-112 से बिहार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, औसत रिस्पॉन्स टाइम 14 मिनट, दंगों में आई लगातार कमी
डायल-112 से बिहार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, औसत रिस्पॉन्स टाइम 14 मिनट, दंगों में आई लगातार कमी
दस्तक 7मीडिया /संजय कुमार राय
पटना। बिहार पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल-112 (ERSS) राज्य में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभा रही है। दिनांक 09 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि डायल-112 के माध्यम से पूरे बिहार में तेज, एकीकृत एवं प्रभावी आपातकालीन सेवाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि वर्तमान समय में डायल-112 का औसत रिस्पॉन्स टाइम मात्र 14 मिनट है, जो पूर्व की तुलना में काफी बेहतर है। इस त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली के कारण पुलिस घटनास्थल पर समय से पहुंच पा रही है, जिससे न केवल अपराधों पर अंकुश लगा है बल्कि दंगों और कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं की संख्या में भी लगातार कमी दर्ज की गई है।
उन्होंने जानकारी दी कि डायल-112 के जरिए अब तक लाखों नागरिकों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है। सड़क दुर्घटना, महिला सुरक्षा, झगड़ा, चोरी, आगजनी और अन्य आपातकालीन स्थितियों में यह सेवा आम लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है।
डीजीपी ने बताया कि अत्याधुनिक तकनीक, जीपीएस ट्रैकिंग, प्रशिक्षित पुलिसकर्मी और कंट्रोल रूम के बेहतर समन्वय के कारण डायल-112 को और अधिक प्रभावी बनाया गया है। भविष्य में रिस्पॉन्स टाइम को और कम करने तथा सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।
उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि आपात स्थिति में ही डायल-112 का उपयोग करें और पुलिस के साथ सहयोग करें, ताकि बिहार को और अधिक सुरक्षित बनाया जा सके।