नए एसएसपी के पद पर मुजफ्फरपुर में कांतेश कुमार मिश्रा ने संभाला पदभार: अपराधियों की अब खैर नहीं
नए एसएसपी के पद पर मुजफ्फरपुर में कांतेश कुमार मिश्रा ने संभाला पदभार: अपराधियों की अब खैर नहीं
नए एसएसपी के पद पर मुजफ्फरपुर में कांतेश कुमार मिश्रा ने संभाला पदभार: अपराधियों की अब खैर नहीं
दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट
बिहार सरकार ने प्रशासनिक महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया है। इसी क्रम में आईपीएस 2015 बैच के अधिकारी कांतेश कुमार मिश्रा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें पुलिस अधीक्षक (ई), अपराध अनुसंधान विभाग (CID), बिहार, पटना से स्थानांतरित कर वरीय पुलिस अधीक्षक , मुजफ्फरपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है। कांतेश मिश्रा ने मुजफ्फरपुर के एसएसपी का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
कार्यभार संभालते ही एसएसपी कांतेश मिश्रा ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जिले में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। इसके साथ ही महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और कमजोर व वंचित वर्गों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी ने अपराध नियंत्रण के लिए जन सहयोग को बेहद जरूरी बताते हुए आम नागरिकों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।
बता दें कि कांतेश मिश्रा अपने सख्त और बेखौफ फैसलों के लिए जाने जाते हैं।
प्राईवेट अंग में पेट्रोल डालने जैसा आरोप क्या गंभीर नहीं ,या फिर 70हजार रुपये की घूसखोरी कहाँ तक उचित ??बेहतर पुलिसिंग पर सवाल: ताजपुर कांड में समस्तीपुर एसपी की चुप्पी क्यों?”
मिथिला रेंज के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने संभाली कमान, अपराधियों पर सख्ती और जनहित को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता