खेल मैदान में विवाह भवन निर्माण का विरोध,काली पट्टी बांध निकाला आक्रोश मार्च
खेल मैदान में विवाह भवन निर्माण का विरोध,काली पट्टी बांध निकाला आक्रोश मार्च
खेल मैदान में विवाह भवन निर्माण का विरोध,काली पट्टी बांध निकाला आक्रोश मार्च
दस्तक 7 मीडिया कुशेश्वरस्थान !
उच्च विद्यालय कुशेश्वरस्थान के खेल मैदान परिसर में बन रहे विवाह भवन के विरोध में शनिवार को नगर पंचायत के मुख्य पार्षद शत्रुघ्न पासवान की अध्यक्षता में कुशेश्वरस्थान बाजार एवं आसपास के गांवों के प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक हुई। बैठक में खेल मैदान में विवाह भवन निर्माण पर कड़ा आक्रोश जताते हुए तत्काल निर्माण कार्य बंद कराने की मांग की गई।वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय के खेल मैदान पर भवन निर्माण से छात्रों की खेल गतिविधियां प्रभावित होंगी,जो भविष्य के लिए घातक है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य अविलंब बंद नहीं किया गया तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक के बाद मुख्य पार्षद शत्रुघ्न पासवान के नेतृत्व में लोगों ने बांहों में काली पट्टी बांधकर विवाह भवन निर्माण के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला। आक्रोश मार्च में ललितेश्वर पासवान,जयप्रकाश नारायण पासवान,ऋषि झा पंडा,कैयूम फारूकी,मो. मासूम,उपेंद्र पासवान,जफर खान सहित कई अन्य लोग शामिल थे।