कुशेश्वरनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धा व दीपों के साथ मना सोमनाथ स्वाभिमान पर्व
कुशेश्वरनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धा व दीपों के साथ मना सोमनाथ स्वाभिमान पर्व
कुशेश्वरनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धा व दीपों के साथ मना सोमनाथ स्वाभिमान पर्व
दस्तक 7 मीडिया कुशेश्वरस्थान /
मिथिला के पवित्र तीर्थ कुशेश्वरनाथ महादेव मंदिर में बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के आह्वान पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पंडा समाज,न्यास समिति के सदस्यों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की।शाम को मंदिर परिसर दीपों से जगमगा उठा और दीपोत्सव का आयोजन हुआ। न्यास समिति के सदस्य मणिकांत झा ने कहा कि यह पर्व केवल सोमनाथ तक सीमित नहीं,बल्कि देशभर में आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक स्वाभिमान का प्रतीक है।
कार्यक्रम में न्यास समिति के सदस्य,मंदिर के पुजारी,जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और सोमनाथ की अखंड आस्था व सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया गया।