जमिअतुर राईन की ओर से यौमे अल्हाज गुलाम सरवर और यौमे उर्दू मनाया गया

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

यौमे अल्हाज गुलाम सरवर और यौमे उर्दू का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हर साल की तरह इस वर्ष भी दरभंगा जिला जमिअतुर राईन और दरभंगा प्रमंडल जमिअतुर राईन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम दरभंगा जिला के लहेरियासराय स्थित सैदनगर हक मार्केट में प्रमंडल जमिअतुर राईन के कार्यालय में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य लोग,बुद्धिजीवी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दरभंगा जिला जमिअतुर राईन के जिला अध्यक्ष मोहम्मद हारुन रशीद राईन ने पवित्र कलाम पाक की तिलावत से की। इसके बाद कार्यक्रम का संयुक्त संचालन जिला उपाध्यक्ष जनाब मतलूब जायर और जिला सचिव निसार अहमद ने किया। सभी उपस्थित लोगों ने अल्हाज गुलाम सरवर साहब को खिराजे अकीदत पेश किया और उनके लिए इशाले सवाब किया गया। साथ ही उर्दू भाषा के विकास और उसकी भलाई के लिए अल्हाज गुलाम सरवर साहब के योगदान को याद किया गया। यह कार्यक्रम दरभंगा प्रमंडल जमिअतुर राईन के अध्यक्ष मोहम्मद नकी इमाम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार जमिअतुर राईन के संगठन सचिव डॉक्टर प्रोफेसर हाजी अमानुल्लाह साहब थे। उन्होंने अपने संबोधन में उर्दू भाषा के संरक्षण,शिक्षा के विकास और समाज में एकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान संयुक्त रूप से यह घोषणा की गई कि सरकार द्वारा तालीमी मरकज सामान्य एवं उर्दू टीईटी के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। वक्ताओं ने मांग की कि सरकार सभी योग्य शिक्षकों का समायोजन जल्द से जल्द करे,ताकि उर्दू और सामान्य शिक्षा को समान अवसर मिल सके। इसके साथ ही यह भी घोषणा की गई कि बहुत जल्द राईन क्रिकेट क्लब की एक टीम बनाई जाएगी। दरभंगा जिला जमिअतुर राईन की ओर से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। खेल के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। कार्यक्रम में एक और महत्वपूर्ण घोषणा की गई कि ईद भारती वर्ष 2026 के लिए ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन माध्यम से भी घोषित की जाएगी। यह घोषणा दरभंगा जिला जमिअतुर राईन के जिला अध्यक्ष मोहम्मद हारुन रशीद राईन ने की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफल रहा। अंत में सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया गया और समाज के विकास,शिक्षा और एकता के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया गया।