जे.के. कॉलेज में मिथिला स्टूडेंट यूनियन का सदस्यता अभियान संपन्न; छात्र हितों के लिए हुंकार
जे.के. कॉलेज में मिथिला स्टूडेंट यूनियन का सदस्यता अभियान संपन्न; छात्र हितों के लिए हुंकार
जे.के. कॉलेज में मिथिला स्टूडेंट यूनियन का सदस्यता अभियान संपन्न; छात्र हितों के लिए हुंकार
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
जे.के. कॉलेज, बिरौल में ‘मिथिला स्टूडेंट यूनियन’ द्वारा चलाया जा रहा बहुप्रतीक्षित सदस्यता अभियान अपने अंतिम दिन भारी उत्साह और संकल्प के साथ संपन्न हुआ। अभियान के समापन पर संगठन ने न केवल अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया, बल्कि भविष्य में छात्र अधिकारों के लिए बड़े आंदोलन की रूपरेखा भी स्पष्ट कर दी। छात्रों के बीच संगठन की नीतियों का प्रसार अभियान के अंतिम दिन संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर के कोने-कोने में जाकर छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान छात्रों को एम एस यू की नीतियों, उद्देश्यों और अब तक किए गए संघर्षों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वरिष्ठ छात्र नेता किसन कुमार झा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा “मिथिला स्टूडेंट यूनियन केवल एक नाम नहीं, बल्कि छात्रों का सुरक्षा कवच है। नामांकन में देरी हो, परीक्षा परिणामों में धांधली या कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं का अभाव—एम एस यू हर मोर्चे पर प्रशासन के सामने चट्टान की तरह खड़ा रहा है। हमारा लक्ष्य छात्रों को जागरूक कर उन्हें उनके अधिकारों के प्रति सशक्त बनाना है।अंतिम दिन दर्जनों छात्र-छात्राओं ने एम एस यू की सदस्यता ग्रहण कर संगठन की कार्यशैली पर भरोसा जताया।
संगठन के नेता सत्यम और तस्लीम ने स्पष्ट किया कि सदस्यता अभियान महज एक शुरुआत है। जल्द ही छात्र समस्याओं को लेकर कॉलेज प्रशासन से वार्ता की जाएगी और यदि समाधान नहीं निकला, तो संगठन उग्र आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेगा।
नव-निर्वाचित सदस्यों का मानना है कि कॉलेज कैंपस में उनकी आवाज को मजबूती से रखने वाला एम एस यू एकमात्र विश्वसनीय मंच है।इस अभियान को सफल बनाने में मो. वसीम, सोनू मंडल, राहुल कुमार, मनोहर यादव, मो. सितारे और शशिनाथ पोद्दार समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। संगठन ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए भविष्य में छात्र हितों की लड़ाई को और तेज करने का संकल्प दोहराया।