कटासा में दर्दनाक हादसा बस की चपेट में आकर दो युवक की घटनास्थल पर ही मौत , अतरबेल भरवाड़ा पथ बन रहा मौत का ब्लैक स्पॉट , एक सप्ताह में तीन युवक की गई जान

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /

स्थानीय थाना क्षेत्र के कटासा पंचायत के नीम चौक के निकट शनिवार को शाम बस की चपेट में आकर दो युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि एक बाद पर सवार दो युवक भरवाड़ा की और जा रहा था इसी बीच नीम चौक के निकट बाइक सवार की संतुलन बिगड़ गई बाइक सड़क किनारे खड़े एक टेम्पो से टकरा गई जिसके बाद बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए। उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रही बस में दोनों युवकों को मौके पर कुचलकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सिंघवाड़ा थाना अध्यक्ष बसंत कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई। और दोनों मो एम्बुलेंस से स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। जहाँ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रेमचंद्र में उसे मृत घोषित कर दिया है। मृतक युवक की पहचान जाले थाना क्षेत्र के लतराहा निवासी उपेंद्र यादव के पुत्र अमित कुमार (25) और सीतामढ़ी जिले जिले के भासर गोठ निवासी लक्ष्मण झा के पुत्र राहुल कुमार (26) के रूप में की गई है। घटना के बाद लोगो की भीड़ मौके पर जुट गई।बताते चले की अतरबेल भरवाड़ा पथ की चौड़ाई कम होने और वाहनों का लोड बढ़ने के सड़क पर जगह जगह नाले का पानी जमा रहने के कारण बाइक सवार के फिसलने के कारण एक्सीडेंट की घटना में बढ़ोतरी हो रही है।