खुशखबरी– मधुबनी और दरभंगा में बनेगा नया फोरलेन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी हरी झंडी,
राज्य सभा सांसद संजय कुमार झा द्वारा भेजे गए पत्र पर मंत्री नितिन गडकरी ने ली संज्ञान,

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता,नई दिल्ली/दरभंगा।

मिथिलांचल के विकास की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने बिहार में दो महत्वपूर्ण फोरलेन सड़क परियोजनाओं के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए उन्हें संबंधित अधिकारियों के पास कार्रवाई के लिए भेज दिया है। हाल ही में जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, इन दो प्रमुख फोरलेन सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है।
सकरी (पंडौल प्रखंड, जिला-मधुबनी) से बिरौल प्रखंड तक फोरलेन सड़क का निर्माण।


दरभंगा सदर प्रखंड के दोनार से धरौड़ा (प्रखंड-बेनीपुर) तक फोरलेन सड़क का निर्माण। दोनार और सकरी जैसे व्यस्त इलाकों में यातायात का दबाव कम होगा। इस फोरलेन के बनने से दरभंगा और मधुबनी के बीच का सफर काफी कम समय में पूरा होगा।
बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय व्यापार और कृषि उत्पादों को मंडियों तक पहुंचाना आसान हो जाएगा।

कैसे शुरू हुई प्रक्रिया–
राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा द्वारा भेजे गए पत्र (दिनांक 24.12.2025) पर संज्ञान लेते हुए नितिन गडकरी जी ने 30 दिसंबर, 2025 को इसकी पुष्टि की। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस पत्र को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा दिया गया है ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके।
“मिथिलांचल में सड़कों का जाल बिछाने की यह पहल आने वाले समय में इलाके की तस्वीर बदल देगी।