दरभंगा एससी/एसटी विशेष न्यायालय की ऐतिहासिक उपलब्धि, रचा इतिहास ,201 मामलों में त्वरित न्याय,
दस्तक 7मीडिया दरभंगा/विधि संवाददाता,
दरभंगा जिला न्यायमंडल के एक मात्र विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी ऐक्ट कोर्ट के शैलेन्द्र कुमार की अदालत ने 251 कार्यदिवस में 201 मामलों में न्याय निर्णय पारित करने के लिए यादगार रहेंगे। विशेष लोक अभियोजक संजीव कुमार कुंवर ने बताया कि जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 25 तक अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के तहत जिला में कूल 206 मामले दर्ज हुई थी ।वहीं एससी/एसटी ऐक्ट के विशेष न्यायाधीश की अदालत पूर्व से 1468 मामले लंबित था। श्री कुमार की अदालत ने महज 251कार्यदिवस के अन्दर रेकॉर्ड 201 मामलों में न्याय निर्णय किया है।दरभंगा न्याय मंडल के लिए इस विशेष न्यायालय की संवेदनशीलता ने अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत न्याय निस्तारण के क्षेत्र में सूबे बिहार की 38 जिलों के अन्य विशेष न्यायालयों के लिए ऐतिहासिक और अनुकरणीय है।

