पुलिस केंद्र, लहेरियासराय में रैतिक परेड का आयोजन ,वरीय पुलिस अधीक्षक ने दिये कई निर्देश
पुलिस केंद्र, लहेरियासराय में रैतिक परेड का आयोजन ,वरीय पुलिस अधीक्षक ने दिये कई निर्देश
पुलिस केंद्र, लहेरियासराय में रैतिक परेड का आयोजन ,वरीय पुलिस अधीक्षक ने दिये कई निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
पुलिस केंद्र, लहेरियासराय वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के नेतृत्व में रैतिक परेड का आयोजन किया गया।
निरीक्षण क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सहित अन्य वरीय एवं कनिष्ठ पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया गया तथा उपस्थित बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
रैतिक परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों में अनुशासन, शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस तथा एकरूपता सुनिश्चित करना रहा। परेड के दौरान
शारीरिक फिटनेस: पुलिस कर्मियों से दौड़ एवं शारीरिक अभ्यास कराए गए।
टर्नआउट चेक: वर्दी की स्वच्छता, साज-सज्जा एवं अनुशासन की जांच की गई।
अनुशासन एवं ड्रिल: टोलीवार ड्रिल कराई गई ताकि परेड में एकरूपता बनी रहे।
इसके अतिरिक्त पुलिस केंद्र, दरभंगा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं को मानसिक, शारीरिक एवं आत्मविकास के उद्देश्य से नियमित रूप से योग प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं एवं बैरकों की साफ-सफाई का भी जायजा लिया गया तथा आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए गए।