महिला थाना में पॉक्सो कांड 182/25 में जांच जारी, 17 जनवरी को अग्रिम जमानत पर सुनवाई।

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

महिला थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज कांड संख्या 182/25 को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि मामले में अनुसंधान जारी है। उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने के बाद कानून संगत तथ्यों के आधार पर ही निर्णय लिया जाएगा।

महिला थाना में निरीक्षण के बाद निकले एसएसपी जगुनाथ रेडडी जला रेडडी  ने कहा कि अनुसंधान टीम का नेतृत्व भी  एसडीपीओ सदर-1 कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पॉक्सो जैसे गंभीर मामलों में साक्ष्य संकलन एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

इधर, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) की अदालत ने मामले की कांड दैनिकी की मांग करते हुए अग्रिम जमानत आवेदन पर सुनवाई की तिथि 17 जनवरी 2026 निर्धारित की है।

बताया जा रहा है कि महिला थाना में दर्ज नाबालिग के साथ दुष्कर्म से जुड़े इस मामले के मुख्य अभियुक्त श्रवण दास उर्फ श्रवण ठाकुर की ओर से अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई है, जिस पर अब न्यायालय आगामी तिथि को सुनवाई करेगा।