महिला थाना निरीक्षण में लापरवाही उजागर, एसएसपी नाराज़,
पहले भी दिए गए थे स्पष्ट निर्देश, फिर भी अपडेट नहीं मिले थाना पंजी

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

महिला थाना में वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जगुनाथ रेडडी जला रेडडी द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आई है। निरीक्षण के क्रम में एसएसपी ने पाया कि थाने के आवश्यक पंजी (रजिस्टर) अद्यतन नहीं हैं, जबकि पूर्व में भी कई बार स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके थे कि सभी थाना पंजी नियमित रूप से अपडेट रखे जाएं इसके बावजूद महिला थानाध्यक्ष की लापरवाही सामने आयी हे।इस बाबत पूछे जाने पर एसएसपी जगुनाथ रेडडी जला रेडडी ने कहा कि इस बाबत थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण पूछा जाएगा।

एसएसपी ने निरीक्षण के दौरान स्पष्ट शब्दों में कहा कि थाना पंजी किसी भी पुलिस थाने की कार्यप्रणाली का दर्पण होते हैं। इनका अद्यतन नहीं होना न केवल लापरवाही दर्शाता है, बल्कि मामलों की निष्पक्ष जांच और पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े करता है।

थाना में अमूमन प्राथमिकी पंजी (एफआईआर रजिस्टर) ,सामान्य डायरी (जीडी) , केस डायरी पंजी ,गिरफ्तारी पंजी , मालखाना पंजी ,वारंट/इश्तेहार पंजी,बेल पंजी , महिला/पॉक्सो पंजी ,विजिटर पंजी , शिकायत पंजी आदि होता हे ,जिसमें  कमी पायी गई हे

वहीं एससी /एसटी थाने में निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि इस थाने के सभी पंजी अद्यतन हे।

यहां बता देना जरूरी हे कि दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यों में लापरवाही और किसी भी तरह की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं करते हे ऐसे में समझा जा सकता हे कि कारवाई भी हो सकती हे