मंदिर से जब्त की गई अवैध त्रिशूल और लोहे का बना मंडप।

दस्तक 7मीडिया /कुशेश्वरस्थान 

बिहार की प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिवनगरी बाबा कुशेश्वर नाथ मंदिर में अवैध रूप से रखा त्रिशूल और लोहे का मंडप जप्त कर थाने में रखा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबा मंदिर के गर्भ गृह में अवैध रूप से यहां के पंडा ऋषि झा के द्वारा त्रिशूल रखा गया था जिससे यहां पूजा अर्चना करने आए शिवभक्तों को काफी परेशानी का सामना करना पर रहा था। साथ ही मंदिर परिसर में भी एक लोहे का बना मंडप अवैध तरीके से रखा गया था जिसे इधर उधर रखने से मंदिर परिसर में लगा टाइल्स टूट गया था। जिसकी शिकायत स्थानीय ग्रामीण और पंडा के द्वारा लगातार न्यास के अध्यक्ष सह एसडीएम को किया जा रहा था कि मंडप और त्रिशूल लगाकर अवैध तरीके से भक्तों से पैसे की वसूली की जा रही है। इस आलोक में एसडीएम के आदेश के बाद सीओ गोपाल पासवान और थानाध्यक्ष अंकित चौधरी के नेतृत्व में अवैध तरीके से रखे दोनों समान को जप्त कर थाने में रखा गया है।