सिंहवाड़ा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही मौत
सिंहवाड़ा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही मौत
सिंहवाड़ा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही मौत
दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /
स्थानीय थाना क्षेत्र के लालपुर चौक के निकट गुरुवार की शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से रामपुरा पंचायत के मिर्जापुर जगनी निवासी बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में युवक की पहचान मृतक की पहचान रामपुरा पंचायत के मिर्जापुर जगनी निवासी मो गुलाब के पुत्र मो जूही (32) के रूप में की गई है।परिजनों ने बताया की वो वह नगर पंचायत सिंहवाड़ा में कपड़े सिलने का काम करता था। मृतक के चचेरे भाई मो. अली ने बताया के गांव में एक व्यक्ति का मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद वो उसके जानने में शामिल होने के बाद खाना खा कर घर से वापस दुकान पर जा रहा था इसी बीच एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी और घटनास्थल से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से उसे सिंहवाड़ा सीएससी ले गए जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रेमचंद ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया।