ताजपुर आभूषण दुकान चोरी मामले में वायरल वीडियो की जांच के आदेश,दुकानदार एवं थानेदार पर लगे हे कई गंभीर आरोप
ताजपुर आभूषण दुकान चोरी मामले में वायरल वीडियो की जांच के आदेश,दुकानदार एवं थानेदार पर लगे हे कई गंभीर आरोप
ताजपुर आभूषण दुकान चोरी मामले में वायरल वीडियो की जांच के आदेश,दुकानदार एवं थानेदार पर लगे हे कई आरोप
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
ताजपुर थाना क्षेत्र में 28/29 दिसंबर 2025 की रात एक आभूषण दुकान में हुई चोरी की घटना को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले में ताजपुर थाना कांड संख्या 247/25 दिनांक 29.12.2025 को धारा 334(1)/303(2) भा.न्या.सं. के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक व्यक्ति स्वयं को उक्त आभूषण दुकान का कर्मचारी बताते हुए दुकान में चोरी और आभूषण दुकानदार व स्थानीय पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगा रहा है। वायरल वीडियो के सत्यापन तथा लगाए गए आरोपों की जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01, समस्तीपुर को अधिकृत किया गया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बताया कि जांचोपरांत तथ्य सामने आने पर विधि सम्मत अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।