राजेंद्र मल्लिक हत्याकांड खुलासे के करीब बिरौल पुलिस, एसडीपीओ सह एएसपी के नेतृत्व में छापेमारी तेज
राजेंद्र मल्लिक हत्याकांड खुलासे के करीब बिरौल पुलिस, एसडीपीओ सह एएसपी के नेतृत्व में छापेमारी तेज
राजेंद्र मल्लिक हत्याकांड खुलासे के करीब बिरौल पुलिस, एसडीपीओ सह एएसपी के नेतृत्व में छापेमारी तेज
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिरौल थाना क्षेत्र के बलिया गांव निवासी राजेंद्र मल्लिक की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस अब हत्यारों के बेहद करीब पहुंच चुकी है। इस सनसनीखेज कांड के उद्भेदन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह अपर पुलिस अधीक्षक प्रभाकर तिवारी स्वयं कमान संभाले हुए हैं। पुलिस की सक्रियता और अब तक की जांच की दिशा को देखते हुए यह स्पष्ट है कि बहुत जल्द इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।
एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया सूचनाओं के आधार पर लगातार छापेमारी कर रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने कुछ संदिग्धों को चिह्नित कर लिया है और जल्द ही इस मामले में संलिप्त लोगों को हिरासत में लेकर पूछता की जा सकती है।
एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि पुलिस टीम रात-दिन इस केस पर काम कर रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और अपराधियों तक पहुंचने के ठोस सुराग मिले हैं। जल्द ही इस पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा और आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
सोमवार और शुक्रवार होगी जनसुनवाई, अफसरों की गैरहाजिरी नहीं चलेगी: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नई व्यवस्था, हर स्तर पर सुदृढ़ होगा शिकायत निपटारा तंत्र।
स्थानीय लोंगों का सवाल :ताजपुर थाना अध्यक्ष इंसान हे या वर्दी में गुंडा ?, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल