दरभंगा पुलिस की  कार्रवाई, तीन NBW अभियुक्त गिरफ्तार, शराब व मोबाइल बरामद

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंट के आलोक में लहेरियासराय थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में
1. मोहम्मद सितारे, पिता – मोहम्मद युनूस, सा0 खाजासराय
2. सलाउद्दीन उर्फ लाल बाबू, पिता – स्व0 मोहम्मद जलील, सा0 खाजासराय
3. विक्रम महतो, पिता – स्व0 शिवाजी महतो, सा0 वेलवागंज अंधेरियाबाग
(तीनों थाना – लहेरियासराय, जिला दरभंगा) शामिल हैं।यह कार्रवाई लहेरियासराय थाना द्वारा की गई।

इसी क्रम में ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिंहबाड़ा  पुलिस द्वारा सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र से गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर सत्यापन उपरांत वास्तविक धारक को सुपुर्द किया गया।सिंहबाड़ा पुलिस द्वारा यह कारवाई की गई।

वहीं अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दरभंगा पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर वाजितपुर थाना अंतर्गत ग्राम चकचिंतामणिपुर से 236.400 लीटर नेपाली देशी शराब के साथ एक अभियुक्त छेदी राम, पिता – स्व0 भदई राम को गिरफ्तार किया गया।यह कार्रवाई वाजितपुर थाना द्वारा की गई।