आवास प्लस सर्वे सूची की हो रही गहन जांच, सूची से हटेंगे अपात्र लाभुकों के नाम, पात्र परिवारों को आवास योजना का लाभ उपलब्ध कराना सत्यापन का एक मात्र उद्देश्य
आवास प्लस सर्वे सूची की हो रही गहन जांच, सूची से हटेंगे अपात्र लाभुकों के नाम, पात्र परिवारों को आवास योजना का लाभ उपलब्ध कराना सत्यापन का एक मात्र उद्देश्य
आवास प्लस सर्वे सूची की हो रही गहन जांच,
सूची से हटेंगे अपात्र लाभुकों के नाम,
पात्र परिवारों को आवास योजना का लाभ उपलब्ध कराना सत्यापन का एक मात्र उद्देश्य
दस्तक 7मीडिया ,गायघाट।दीपक कुमार
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पात्र लाभुकों को आवास योजना का लाभ उपलब्ध कराने के लिए आवास प्लस एप के माध्यम से सर्वेक्षित सूची में दर्ज परिवारों के पात्रता की जांच की जा रही है. सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवास लाभ के लिए निर्धारित मापदंडों को पूरा नहीं करने वाले परिवारों के नाम सूची से हटाये जायेंगे, ताकि पात्र परिवारों को ही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ उपलब्ध कराया जा सके. जिले में सर्वेक्षण व सत्यापन का कार्य शुरू किया जा चुका है. जानकारी के मुताबिक जिले में आवास प्लस सर्वे सूची में हजारों परिवारों के नाम दर्ज हैं. सूची में बड़ी संख्या में अपात्र लाभुक परिवार के नाम भी शामिल होने की शिकायतें हैं. लिहाजा विभाग ने सूची के गहन सत्यापन का निर्णय लिया है. जिला प्रशासन को चेकर माड्यूल के माध्यम से सूची का सत्यापन सुनिश्चित कराने का विभागीय निर्देश प्राप्त है.
इसकी जांच पंचायत, प्रखंड व जिलास्तर पर गठित समितियों के माध्यम से की जानी है. पंचायत स्तरीय जांच समिति में ग्रामीण आवास सहायक, पंचायत रोजगार सेवक व पंचायत सचिव को शामिल किया गया है. गायघाट बीडीओ डॉ संजय कुमार राय ने बताया कि वहीं प्रखंड स्तर पर बीडीओ, सीओ व अन्य प्रखंडस्तरीय अधिकारी व जिला स्तर पर जिलास्तरीय अधिकारियों को सूची के सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. सर्वेक्षित डाटा के सत्यापन के पश्चात प्रखंड कार्यालय से चेकर मॉड्यूल के तहत आवास सॉफ्ट में इसकी प्रविष्टि की जायेगी. प्रखंड़ों की ओर से सत्यापित दो प्रतिशत डाटा का सत्यापन जिलास्तरीय समिति के माध्यम से किया जायेगा.