बहन की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, सगा भाई ही निकला कातिल, दिल्ली से गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त मारुति ईको वाहन बरामद
बहन की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, सगा भाई ही निकला कातिल, दिल्ली से गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त मारुति ईको वाहन बरामद
बहन की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, सगा भाई ही निकला कातिल, दिल्ली से गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त मारुति ईको वाहन बरामद
दस्तक 7मीडिया /गुड्डू राज
मनीगाछी थाना क्षेत्र में नववर्ष के पहले दिन एक महिला का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी के मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस हत्याकांड में मृतका का सगा भाई ही मुख्य अभियुक्त निकला, जिसे पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
पुलिया के नीचे मिला था महिला का शव
दिनांक 01 जनवरी 2026 को सुबह करीब 08:00 बजे मनीगाछी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिशौल से कमलाबाड़ी जाने वाली सड़क पर स्थित एक पुलिया के नीचे महिला का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही मनीगाछी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार और पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव की पहचान कराई गई।
मृत महिला की पहचान शुभकला कुमारी, पति उपेन्द्र मुखिया, निवासी ग्राम लालगंज पैठघाट, थाना भैरव स्थान, जिला मधुबनी के रूप में हुई। बताया गया कि उनका मायका मनीगाछी थाना क्षेत्र के ग्राम फुलवन में था।
हत्या का मामला दर्ज, शुरू हुई जांच
इस संबंध में मनीगाछी थाना कांड संख्या 02/26 दिनांक 01.01.26 के तहत धारा 103(1)/238 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेनीपुर के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान एवं छापामारी टीम का गठन किया गया।
तकनीकी साक्ष्य से हुआ खुलासा
पुलिस टीम ने मानवीय एवं तकनीकी आधार पर गहन अनुसंधान करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझा ली। जांच के क्रम में मृतका के सहोदर भाई संतोष मुखिया, उम्र 29 वर्ष, पिता यदुनारायण मुखिया, निवासी ग्राम फुलवन, थाना मनीगाछी, जिला दरभंगा की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने उसे द्वारका, नई दिल्ली से गिरफ्तार कर दरभंगा लाया।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के बयान के आधार पर हत्या में प्रयुक्त चार चक्का मारुति ईको वाहन संख्या DL9CBH2830 को भी जब्त कर लिया गया है।
छापामारी टीम की सराहनीय भूमिका
इस पूरे अभियान में तकनीकी शाखा और मनीगाछी थाना की संयुक्त टीम ने अहम भूमिका निभाई। छापामारी टीम में पु०नि० अमृत कुमार (तकनीकी शाखा प्रभारी), पु०अ०नि० रंजीत कुमार सिंह (थानाध्यक्ष, मनीगाछी), पु०अ०नि० सुनील कुमार, पु०अ०नि० राजेश कुमार, पी०टी०सी० रामबाबु राय, महिला सिपाही अन्नू कुमारी तथा चालक सिपाही मो० अरशद शामिल थे।
इलाके में चर्चा, पुलिस की कार्रवाई से मिली राहत
बहन की हत्या में भाई की गिरफ्तारी के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीं पुलिस की त्वरित और तकनीकी कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त से आगे की पूछताछ की जा रही है और मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है।यह जानकारी प्रेस वार्ता कर बेनीपुर एसडीपीओ ने दी हे।
अहिल्या स्थान में 9 से 11 जनवरी तक होगा 14वाँ अहिल्या गौतम महोत्सव, भव्य कलश यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और ख्यातिप्राप्त कलाकारों की प्रस्तुति होगी आकर्षण
आवास प्लस सर्वे सूची की हो रही गहन जांच, सूची से हटेंगे अपात्र लाभुकों के नाम, पात्र परिवारों को आवास योजना का लाभ उपलब्ध कराना सत्यापन का एक मात्र उद्देश्य