अहिल्या स्थान में 9 से 11 जनवरी तक होगा 14वाँ अहिल्या गौतम महोत्सव, भव्य कलश यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और ख्यातिप्राप्त कलाकारों की प्रस्तुति होगी आकर्षण
अहिल्या स्थान में 9 से 11 जनवरी तक होगा 14वाँ अहिल्या गौतम महोत्सव,
भव्य कलश यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और ख्यातिप्राप्त कलाकारों की प्रस्तुति होगी आकर्षण
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बिहार सरकार के पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन, दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व से परिपूर्ण 14वाँ अहिल्या गौतम महोत्सव का त्रिदिवसीय आयोजन 09, 10 एवं 11 जनवरी 2026 को अहल्या स्थान, नगर पंचायत कमतौल अहियारी (प्रखंड–जाले) में भव्य रूप से किया जाएगा।
इस महोत्सव का उद्देश्य अहिल्योद्धार प्रसंग को जनमानस तक पहुँचाना तथा भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं को जीवंत बनाए रखना है। अहिल्या न्यास समिति के सतत प्रयासों से यह महोत्सव अब राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान स्थापित कर चुका है।
महोत्सव के दौरान माननीय अतिथि, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं विशिष्ट आमंत्रित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में ख्यातिप्राप्त कलाकारों एवं गायकों द्वारा भक्ति, लोक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी, जिससे दर्शकों को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक अनुभूति प्राप्त होगी।
महोत्सव के प्रमुख आकर्षणों में अहिल्या स्थान से गौतम कुंड तक भव्य कलश यात्रा, सांस्कृतिक सारस्वत समारोह, मनोहारी लोक-सांस्कृतिक कार्यक्रम, धार्मिक एवं पौराणिक कथाओं पर आधारित प्रस्तुतियाँ
शामिल हैं, जो मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को उजागर करेंगी।
जिला प्रशासन एवं आयोजन समिति द्वारा सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं तथा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।
इस अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं, संस्कृति प्रेमियों एवं आम नागरिकों से सपरिवार उपस्थित होकर महोत्सव की गरिमा बढ़ाने की अपील की गई है।?
समाज, शिक्षा और संस्कृति के प्रति समर्पित थे प्रो उमाकांत चौधरी- कुलपति, सादगी इमानदारी तथा संघर्ष के प्रतिमूर्ति थे उमाबाबू- सांसद शांभवी चौधरी, उमाकांत चौधरी जी के पदचिन्हों को आगे बढाने की जरूरत- डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू।
बहन की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, सगा भाई ही निकला कातिल, दिल्ली से गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त मारुति ईको वाहन बरामद