दरभंगा, एस एच 56 के किनारे अज्ञात शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटे एएसपी प्रभाकर तिवारी
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-56 बलरा के निकट आज बुधवार को उस वक्त अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया, जब सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। राहगीरों की नजर शव पर पड़ते ही इलाके में यह खबर आग की तरह फैल गई और मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) प्रभाकर तिवारी दलबल के साथ स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत घटना स्थल को घेरे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की, लेकिन अब तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। एसडीपीओ सह एएसपी प्रभाकर तिवारी ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया पुलिस का मुख्य उद्देश्य शव की शिनाख्त करना है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। शव बिरौल थाना क्षेत्र के बलरा ढलान पर मिली है।
