दरभंगा पुलिस का सघन अभियान, कई थानों में गिरफ्तारी व इश्तिहार की कार्रवाई
दरभंगा पुलिस का सघन अभियान, कई थानों में गिरफ्तारी व इश्तिहार की कार्रवाई
दरभंगा पुलिस का सघन अभियान, कई थानों में गिरफ्तारी व इश्तिहार की कार्रवाई
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
जिले में अपराध व अवैध शराब के खिलाफ दरभंगा पुलिस का अभियान लगातार जारी है। अलग–अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान फरार अभियुक्तों के घर इश्तिहार चिपकाए गए, कई आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, वहीं भारी मात्रा में अवैध शराब को विनष्ट व जब्त किया गया।
सकतपुर थाना कांड संख्या 21/25 के प्राथमिकी अभियुक्तों के घर विधिवत इश्तिहार चिपकाया गया।
भालपट्टी थाना कांड संख्या 04/26 (धारा 103(1) BNS) में अभियुक्त चंदन सहनी (पिता रामसोगरथ सहनी, सा0 फाजिला) को गिरफ्तार किया गया।
अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए मब्बी थाना क्षेत्र के सिसो डीह में सूचना के आधार पर करीब 1500 लीटर अधनिर्मित (गुड़की) देशी चुलाई शराब को मौके पर ही विनष्ट किया गया।
SC/ST थाना कांड संख्या 01/2026 में अभियुक्त विकास कुमार दास (उम्र 26 वर्ष, पिता दुखी दास, सा0 डोनार गंगासागर पोखर) को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
महिला थाना कांड संख्या 67/25 के अभियुक्त गुड्डु पासवान (पिता शंभू पासवान, सा0 अल्लपट्टी) के घर इश्तिहार चिपकाया गया।
जाले थाना कांड संख्या 03/26 (धारा 109(1)) में अभियुक्त देवनंदन दास तथा कांड संख्या 252/25 में अभियुक्त अर्जुन राम को गिरफ्तार किया गया।
बहेड़ा थाना क्षेत्र में माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW के तहत बादल दास, गंगाई मंडल, दिलीप मंडल एवं ललन मंडल (सभी सा0 मझौरा) को गिरफ्तार किया गया।
विशनपुर थाना क्षेत्र में 16.56 लीटर विदेशी शराब के साथ एक स्कूटी जब्त कर अभियुक्त अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया।
बिरौल थाना कांड संख्या 440/25 में अभियुक्त दिलखुश यादव को तथा हायाघाट थाना कांड संख्या 242/25 में अभियुक्त त्रिलौकी चौधरी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।