मध निषेध की सूचना पर सिमरी पुलिस ने छत्तीसगढ से दरभंगा आ रही ट्रक से 5494.32 लीटर विदेशी शराब किया बरामद, चालक खलासी गिरफ्तार
मध निषेध की सूचना पर सिमरी पुलिस ने छत्तीसगढ से दरभंगा आ रही ट्रक से 5494.32 लीटर विदेशी शराब किया बरामद, चालक खलासी गिरफ्तार
मध निषेध की सूचना पर सिमरी पुलिस ने छत्तीसगढ से दरभंगा आ रही ट्रक से 5494.32 लीटर विदेशी शराब किया बरामद, चालक खलासी गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /
सिमरी थाना की पुलिस ने सोमवार की देर रात एनएच 27 फोरलेन पथ पर छत्तीसगढ से दरभंगा जा रही खाद व सीमेंट लदी ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद कर चालक व खलासी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मध निषेध पटना से प्राप्त सूचना के बाद नाकेबंदी कर ट्रक को फोरलेन पर तलाशी के पुलिस को उपलब्धि मिली है। मामले में सिमरी थाना के सहायक दारोगा शशिशंकर कुमार के ब्यान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मंगलवार को सिमरी थाना पर एसडीपीओ सदर टू कमतौल व थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि 5 जनवरी लगभग 8 बजे सूचना मिली कि मुजफ्फरपुर गायघाट की ओर से छत्तीसगढ़ से दरभंगा की तरफ विदेशी शराब ट्रक आ रही है। सूचना के सत्यापन को लेकर दरभंगा मुजफ्फरपुर पथ के सिमरी थाना चौक पर वाहन चेकिंग कर रहे थे तो छत्तीसगढ़ न.ट्रक को रोका गया। चालक एवं खलाशी से ट्रक में लदे समान के बारे में पूछ ताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। चालक हरियाना के जिला जज्जर थाना वेरी के ग्राम चिमनी निवासी संजीत कुमार (36) तथा खलाशी राजस्थान जिला चितौड़गढ़ठ थाना विजयवाड़ा ग्राम पलैड निवासी पूरन मल (50) को गिरफ्तार किया गया।विधिवत तलासी एवं विडियोग्राफी कर ट्रक CG07BL 2779 को जब्त किया गया। जाँच के दौरान ट्रक पर लदे जिप्सम पाउडर एवं खाद के बोरे के अन्दर के निचे ट्रक के ढला में बने बॉक्स में बड़े पैमाने पर अंग्रेजी शराब छिपाकर रखा हुआ था। रॉयल ग्रीन व्हिस्की 180ML का 390 कार्टून प्रत्येक कार्टून में 48 बोतल जिसकी कुल 3369.6 लीटर बरामद किया गया। व्हिस्की 750ML का 190 कार्टून प्रत्येक कार्टून में 12 बोतल जिसकी कुल मात्रा 1710 लीटर एवं रोयाल चैलेंज का व्हिस्की 180ML का 48 कार्टून प्रत्येक काट्रेन में 48 बातल जिसको कुल मात्रा 414.72 लीटर कुल बरामद विदेशी शराब की मात्रा 5494.32 लीटर पाया गया है। सभी ब्रांडेड बोतलों पर बैच नंबर खरोचा एवं सेल इन पंजाब लिखा हुआ। गिरफ्तार ट्रक चालक संजीत कुमार के पैन्ट से स्काई ब्लू एंड्राइड मोबाइल व दस हजार सात सौ रुपये ऑर खलासी पूरण मल के पैन्ट के पॉकेट से हीरो कम्पनी का कीपैड मोबाइल को विधिवत जब्त किया है।