जल-जीवन-हरियाली दिवस पर अभियान की प्रगति की हुई समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिलाया जल संरक्षण का संकल्प
जल-जीवन-हरियाली दिवस पर अभियान की प्रगति की हुई समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिलाया जल संरक्षण का संकल्प
जल-जीवन-हरियाली दिवस पर अभियान की प्रगति की हुई समीक्षा,
जिलाधिकारी ने दिलाया जल संरक्षण का संकल्प
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल-जीवन-हरियाली के तहत मंगलवार को समाहरणालय स्थित अंबेडकर सभागार में जल-जीवन-हरियाली दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी कौशल कुमार ने की।
इस अवसर पर “जल-जीवन-हरियाली : क्रियान्वयन और प्रभाव” विषय पर विस्तृत परिचर्चा आयोजित की गई, जिसमें अभियान की अब तक की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों का संरक्षण और उनका सतत उपयोग समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है, जिसके लिए समाज के सभी वर्गों को सामूहिक प्रयास करने होंगे।
जिलाधिकारी ने उपस्थित पदाधिकारियों को जल-जीवन-हरियाली अभियान को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने का संकल्प भी दिलाया। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही यह अभियान सफल हो सकता है और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान जिला स्तर पर आयोजित जागरूकता क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान मनीष सदा (कक्षा 9, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मधुपुर, सिंहवाड़ा), द्वितीय स्थान सरोज कुमार (कक्षा 9, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मधुपुर, सिंहवाड़ा) तथा तृतीय स्थान सादिया साफी (कक्षा 9, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बनौली, सिंहवाड़ा) ने प्राप्त किया। विजेताओं को जिलाधिकारी, जिला परिषद अध्यक्ष एवं उप विकास आयुक्त द्वारा चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सीता देवी, उप विकास आयुक्त स्वप्निल, निदेशक डीआरडीए, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, जिला मिशन प्रबंधक जल-जीवन-हरियाली सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
बिहार की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला: सोशल मीडिया वीडियो को लेकर सचिवालय थाना में शिकायत”सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सार्वजनिक मंच से बिहार की महिलाओं को लेकर कथित अपमानजनक बयान, तीन महिलाओं ने दर्ज कराई शिकायत।
जल संरक्षण पर जोर, मनरेगा की योजनाओं को गति देने का डीएम का निर्देश