गरीबों पर चल रहे बुल्डोजर पर रोक लगाने को लेकर बहादुरपुर अंचल कार्यालय पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन ,अतिक्रमणकारियों की पहचान किए बिना गरीबों के घरों पर चला बुल्डोजर – अभिषेक कुमार, हाईकोर्ट के आदेश को जनता के सामने सार्वजनिक करें सीओ – नंदलाल ठाकुर

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
लाल शाहपुर में दलित एवं गरीब परिवारों के घरों पर बिना पुनर्वास बुल्डोजर चलाए जाने के विरोध में भाकपा (माले) एवं खेग्रामस की बहादुरपुर प्रखंड कमेटी के बैनर तले बहादुरपुर प्रखंड–अंचल कार्यालय पर जोरदार आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने बिना पुनर्वास गरीबों को उजाड़ने पर रोक लगाने, डरहार नहर, गंज छिपालिया, शोभन, लाल शाहपुर सहित अन्य स्थानों पर सड़क किनारे बसे भूमिहीनों को जमीन देने, चार श्रम कोड कानूनों को रद्द करने, जलजमाव एवं मोथा तूफान से फसल क्षति का मुआवजा देने तथा सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए खराब बीज से हुए नुकसान की भरपाई की मांग की।
प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा (माले) के प्रखंड सचिव विनोद सिंह एवं खेग्रामस के प्रखंड सचिव हरि पासवान ने किया। अंचल कार्यालय परिसर में हरि पासवान की अध्यक्षता में आयोजित सभा को भाकपा (माले) के राज्य समिति सदस्य अभिषेक कुमार, जिला स्थायी समिति सदस्य नंदलाल ठाकुर, मो. जमालुद्दीन, उमेश प्रसाद साह, रामनारायण पासवान ‘भोलाजी’, प्रवीण कुमार, सविता कुमारी, जिला पार्षद सुमित्रा देवी, भरत राम, मो. शमशेर, कैलाश पासवान, परमेश्वर पासवान, हरिश्चंद पासवान, समतोला देवी, पवन यादव, अनिरुद्ध पासवान, गोविंद यादव, पप्पू कुमार राय, विनोद पासवान, बेचनी देवी सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
सभा को संबोधित करते हुए अभिषेक कुमार ने कहा कि बाजार समिति एवं प्राथमिक विद्यालय, लाल शाहपुर की वास्तविक अतिक्रमण भूमि को चिन्हित किए बिना बहादुरपुर अंचल प्रशासन ने गैरकानूनी ढंग से गरीबों के घरों पर बुल्डोजर चलाया है, जिसका जवाब जिला प्रशासन को देना होगा।
वहीं नंदलाल ठाकुर ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। प्रशासन को चाहिए कि वह हाईकोर्ट के आदेश को सार्वजनिक रूप से जनता के सामने प्रस्तुत करे।
पूर्व प्रमुख हरि पासवान ने आरोप लगाया कि भाजपा–नीतीश सरकार में अफसरशाही हावी है और भू-माफियाओं के इशारे पर गरीबों के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है।
भाकपा (माले) प्रखंड सचिव विनोद सिंह ने स्पष्ट कहा कि बहादुरपुर में किसी भी प्रकार की बुल्डोजर कार्रवाई से पहले प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की ठोस गारंटी प्रशासन को देनी होगी।
प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल की बीडीओ, पीओ एवं राजस्व अधिकारी के साथ वार्ता हुई।