जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भू-अर्जन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भू-अर्जन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भू-अर्जन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में आज जिले में संचालित विभिन्न भू-अर्जन परियोजनाओं की प्रगति को लेकर एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओं में अवार्ड की घोषणा हो चुकी है, उन सभी मामलों में विशेष अभियान चलाकर संबंधित रैयतों को शीघ्र मुआवजा भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो।
उन्होंने संबंधित अधियाची विभागों को निर्देशित किया कि शेष प्रकल्पित राशि अविलंब उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे मुआवजा भुगतान एवं अन्य प्रक्रियाओं में कोई बाधा उत्पन्न न हो।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जिन योजनाओं में दखल-कब्जा की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, उन योजनाओं में यथाशीघ्र कार्य प्रारंभ कराया जाए, ताकि विकास कार्यों को गति मिले और योजनाओं का लाभ आम जनता तक समय पर पहुँच सके।
उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए भू-अर्जन से जुड़े कार्यों को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से निष्पादित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद सहित संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
पुलिस केंद्र, लहेरियासराय में रैतिक परेड का आयोजन वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
गरीबों पर चल रहे बुल्डोजर पर रोक लगाने को लेकर बहादुरपुर अंचल कार्यालय पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन ,अतिक्रमणकारियों की पहचान किए बिना गरीबों के घरों पर चला बुल्डोजर – अभिषेक कुमार, हाईकोर्ट के आदेश को जनता के सामने सार्वजनिक करें सीओ – नंदलाल ठाकुर