पुलिस केंद्र, लहेरियासराय में रैतिक परेड का आयोजन
वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

दस्तक 7मीडिया /

पुलिस केंद्र, लहेरियासराय में मंगलवार को रैतिक परेड का आयोजन वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेडडी जला रेडडी के  नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड ग्राउंड का गहन निरीक्षण किया गया तथा पुलिस कर्मियों को अनुशासन, कार्यकुशलता एवं सजगता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

रैतिक परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस, अनुशासन तथा एकरूपता को सुदृढ़ करना रहा। इस दौरान—
शारीरिक फिटनेस के अंतर्गत दौड़ एवं ड्रिल कराई गई।
टर्नआउट चेक के माध्यम से वर्दी की स्वच्छता एवं अनुशासन की जांच की गई।
अनुशासन एवं ड्रिल के तहत टोलीवार अभ्यास कराया गया ताकि पुलिस बल में समन्वय और एकरूपता बनी रहे।

इसके अतिरिक्त पुलिस केंद्र में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षुओं को मानसिक, शारीरिक एवं आत्मविकास के उद्देश्य से योग प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं, बैरकों की साफ-सफाई एवं वाहनों की स्थिति का भी जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।