कमतौल थाना में एसएसपी ने की अनुसंधान समीक्षा बैठक, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश
कमतौल थाना में एसएसपी ने की अनुसंधान समीक्षा बैठक, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश
कमतौल थाना में एसएसपी ने की अनुसंधान समीक्षा बैठक,
लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेडडी जला रेडडी द्वारा सोमवार को कमतौल थाना में अनुसंधान समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में थाना के सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ दिनांक 05 जनवरी 2026 तक के लंबित एवं प्रतिवेदित कांडों की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में थानाध्यक्ष कमतौल सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
समीक्षा के दौरान एसएसपी ने सभी अनुसंधानकर्ताओं को लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन हेतु माननीय न्यायालय से वारंट, इश्तिहार एवं कुर्की की कार्रवाई सुनिश्चित कर वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उन्होंने अनुसंधान की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कांड दैनिकी एवं केस डायरी को समय पर अद्यतन रखने का निर्देश दिया।
थाना निरीक्षण के क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक ने जमानतीय पंजी, अजमानतीय पंजी, कांड दैनिकी पंजी, आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी, केस डायरी तथा वारंट/इश्तिहार/कुर्की पंजी का अवलोकन किया। अवलोकन के उपरांत सभी पंजियों को नियमित एवं अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया।
एसएसपी ने शराब माफियाओं के अवैध क्रय-विक्रय पर सख्त कार्रवाई करने, थाना क्षेत्र में सघन गश्ती बढ़ाने तथा डायल-112 से संबंधित प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अनुसंधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।