दरभंगा पुलिस में जनसुनवाई, 22 फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

दरभंगा में सोमवार 05 जनवरी 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 5 फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित पदाधिकारियों को सात दिनों के भीतर वैधानिक समाधान का निर्देश दिया गया।

वहीं नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न थानों से आए 7 आवेदकों की शिकायतें सुनी गईं, जिनमें कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई में 10 आवेदकों ने अपनी समस्याएं रखीं। कई शिकायतों का त्वरित समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों में संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।