कमतौल थाना में एसएसपी की जनसुनवाई, सात दिनों में शिकायत निस्तारण का निर्देश

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेडडी जला रेडडी  द्वारा सोमवार को कमतौल थाना परिसर में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान एसएसपी ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित पदाधिकारियों को वैधानिक प्रक्रिया के तहत शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समाधान सात दिनों के भीतर हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान करना है, ताकि लोगों का पुलिस-प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो।

एसएसपी ने यह भी कहा कि इस तरह की जनसुनवाई आगे भी नियमित रूप से आयोजित की जाएगी, जिससे नागरिकों को अपनी शिकायतें सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिल सके। जनसुनवाई के दौरान स्थानीय पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित रहे।