09 जनवरी को दरभंगा में लगेगा जॉब कैम्प, 50 पदों पर होगी भर्ती

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा द्वारा 09 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय स्थित कार्यालय परिसर में जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जॉब कैम्प का आयोजन Paytm Services Pvt. Ltd. द्वारा पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक किया जाएगा।

इस जॉब कैम्प में Field Sales Executive एवं Senior Field Sales Executive पदों के लिए कुल 50 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। कंपनी द्वारा 12वीं, स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

सहायक निदेशक (नियोजन) ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 16,666 रुपये से 21,000 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ इंसेंटिव, ईएसआई, पीएफ एवं बीमा जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। चयनित अभ्यर्थियों को दरभंगा शहर में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

जिला सूचना एवं जन-संपर्क अधिकारी ने बताया कि जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर स्वयं अथवा नियोजनालय, दरभंगा में आकर निबंधन करा सकते हैं।

जॉब कैम्प में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, पांच रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।