दोस्ती से दुश्मनी तक का खूनी सफर,न्यू ईयर सेलिब्रेशन में रची गई साजिश, दो दोस्तों की बेरहमी से हत्या
दोस्ती से दुश्मनी तक का खूनी सफर,न्यू ईयर सेलिब्रेशन में रची गई साजिश, दो दोस्तों की बेरहमी से हत्या
दोस्ती से दुश्मनी तक का खूनी सफर,न्यू ईयर सेलिब्रेशन में रची गई साजिश, दो दोस्तों की बेरहमी से हत्या
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
नए साल की खुशियां मौत के मातम में बदल गईं। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बहाने बुलाई गई पार्टी में दोस्त ही दोस्त के कातिल बन बैठे। सदर थाना क्षेत्र में सामने आए इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
एक जनवरी को सदर थाना क्षेत्र के कबीरचक मोहल्ला निवासी छोटू कुमार मंडल, चुन्नू कुमार उर्फ मन्ना, बादल कुमार और ऋतिक कुमार ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए बीएमपी-13 के पास स्थित एक बगीचे में पार्टी रखी। पार्टी में कुल दस लोग शामिल थे।
पार्टी के दौरान पुराने विवाद को लेकर छोटू और बादल के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि छोटू, ऋतिक समेत अन्य साथियों ने मिलकर बादल कुमार पर ईंट और पत्थर से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।
हत्या के दौरान जब चुन्नू उर्फ मन्ना ने पूरी वारदात देख ली और विरोध किया, तो आरोपियों ने भेद खुलने के डर से उसका गला दबाकर उसे भी मौत के घाट उतार दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश की। मन्ना की लाश को दरभंगा के बीएमपी के पास सड़क किनारे वाजिदपुर इलाके में फेंक दिया गया, जबकि बादल के शव को मिल्कीचक के पास गड्ढा खोदकर दफना दिया गया।
शनिवार को मन्ना का शव बरामद होने के बाद मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद छोटू कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने बादल का शव भी बरामद कर लिया। बादल के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं और उसके हाथ बंधे हुए थे।
घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी अशोक कुमार, सदर एसडीपीओ राजीव कुमार, सदर व बहादुरपुर थाना पुलिस, टेक्निकल सेल, डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।
सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी छोटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
दो दोस्तों की निर्मम हत्या से इलाके में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस इस दोहरे हत्याकांड के हर पहलू की गहन जांच में जुटी है।
9–10 वर्षीय छात्र कश्यप की मौत ,आत्महत्या या साजिश?माउंट समर कॉन्वेंट स्कूल मामला, रसूखदारों के आगे क्या बेबस हुई व्यवस्था ,पुलिस ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताता हे, फांसी पर लटक गया कश्यप ?
बहेड़ा में स्वर्ण व्यवसायी से छीनतेय, हथियार के बट से हमला कर लाखों के जेवरात छीने , दुकान बंद कर घर लौट रहे थे ज्वेलर, पानी टंकी के पास बाइक सवार बदमाशों ने घेरकर दिया वारदात को अंजाम