गायघाट में एक ट्रक ने 2 गाड़ियों को रौंदा, परखच्चे उड़े

दीपक कुमार। गायघाट

मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत जारंग के पास हाइवे पर आज एक भीषण सड़क दुर्घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया।। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर चल रही दो गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी।।


टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।।
सूचना मिलते ही गायघाट थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।।।