बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ब्रजनंदन शर्मा के आकस्मिक निधन से शिक्षकों में शोक, दरभंगा में हुई शोकसभा
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /विधि संवाददाता,
बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ब्रजनंदन शर्मा के आकस्मिक निधन की सूचना पाकर दरभंगा के शिक्षकों और शिक्षाविदों में शोक की लहर छा गई। दरभंगा जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भवन में रविवार को अपराह्न काल में शोकसभा आयोजित की गई।
शोकसभा की अध्यक्षता शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय कुमार झा ने किया। मौजूद सभी लोगों ने ब्रजनंदन बाबू के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। संघ के उप प्रधान सचिव संजीव कुमार मिश्र ने ब्रजनंदन बाबू के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। शोकसभा में आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक साजिद हसन, मध्य विद्यालय दोनार के प्रधानाध्यापक शंकर कुमार, मध्य विद्यालय भगवान दास के प्रधानाध्यापक राजकिशोर,शिक्षक चंद्रधारी चौधरी, सेवानिवृत्त शिक्षक अरुण कुमार मंडल, अरुण कुमार चौधरी, समाजसेवी बिभूति नाथ चौधरी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे। मौके पर अध्यक्ष श्री झा ने शिक्षक हित में जीवन भर समर्पित रहे ब्रजनंदन बाबू की जीवनी पर प्रकाश डाला।
