बेता थाना पुलिस की कार्रवाई, बेंता थाना क्षेत्र से 19.695 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार
बेता थाना पुलिस की कार्रवाई, बेंता थाना क्षेत्र से 19.695 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार
बेता थाना पुलिस की कार्रवाई, बेंता थाना क्षेत्र से 19.695 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा पुलिस अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बेंता थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
गुप्त सूचना के आधार पर बेंता थानांतर्गत हॉस्पिटल रोड में छापेमारी कर पुलिस ने कुल 19.695 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सूरज सहनी एवं विष्णु सहनी (दोनों पिता– महेंद्र सहनी) तथा महेंद्र सहनी (पिता– स्व. जय लाल सहनी) के रूप में की गई है। तीनों अभियुक्त हॉस्पिटल रोड, बेंता थाना क्षेत्र, जिला दरभंगा के निवासी बताए जा रहे हैं।
बेंता थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में शराब माफियाओं के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी हाल में अवैध शराब के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।