बौराम में क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 का शुभारंभ, खैसा ने चतरा को हराया
दस्तक 7मीडिया ,गौड़ाबोराम/अमित झा
बौराम प्रखंड के शाही क्रिकेट ग्राउंड पर वर्ष 2025-26 की क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन राजद जिला महासचिव सह जमालपुर पंचायत के मुखिया अफ़ज़ल अली खान, जिला पार्षद छेदी साह एवं बौराम पंचायत के मुखिया आसिफ़ जमाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

