दरभंगा /संजय कुमार राय

बिहार मे कई वर्षों से प्रन्नोति के मामले मे लंबित चल रहें प्रोन्नति के मामले मे सरकार गंभीर हैं और सिलसिलेवार प्रोन्नति दी जा रही हैं। पीटीसी उतीर्ण सिपाहियों को बीते दिनों प्रोमोशन दें दिया गया अब सअनि रेंक के पुलिस अधिकारी को अनि मे प्रमोशन दें दिया गया। पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने विधिवत इसकी जानकारी दें दी हैं। उन्होंने कहा हैं अब अनि से इंस्पेक्टर रेंक मे और इंस्पेक्टर रेक के पदाधिकारियो को डीएसपी स्तर मे प्रमोशन होना हैं। उन्होंने कहा कि 24घंटे उनके पास हैं गृह विभाग अंतिम वेरिफिकेशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टर रेंक की जो सूची बनती हैं वह बिहार पुलिस और बीएमपी के इंस्पेक्टर दोनों को मिलाकर वरीयता सूची बनती हैं। फिलहाल

बिहार सरकार ने सहायक अवर निरीक्षक को प्रोन्नति दें दिया हैं। सिलसिलेवार तरीके से प्रोन्नति की प्रक्रिया पुलिस मुख्यालय अपना रही हैं। अब ये अवर निरीक्षक(उच्चतर प्रभार ) के रूप मे कार्यभार संभालेंगे। राज्य सरकार ने दिये पत्र के अनुमोदन के आलोक मे बिहार पुलिस के अवर निरीक्षक के रिक्त पदों पर कार्यहित मे वरीयता सह योग्यता के आधार पर योग्य पाये गये सहायक अवर निरीक्षक को अपने वर्तमान पदस्थापन के जिला /इकाई /एवं अन्य कार्यालय मे अनि के रूप मे उच्चतर पद का कार्यकारी प्रभार प्रदान किये जानें की बात सामने आई हैं ।

आदेश मे यह भी कहा गया हैं कि योगदान से पूर्व इन सबो से शपथ पत्र लेना हैं कि इनके विरुद्ध किसी प्रकार का विभागीय कार्यवाही संचालित /लंबित नहीं हैं या फिर कोई दंडादेश प्रभावी नहीं हैं तथा निगरानी ,फौजदारी ,आपराधिक या फौजदारीबाद लंबित नहीं हैं। इस शपथ पत्र के प्राप्त होने के बाद ही कार्यालय प्रधान कार्यकारी प्रभार संबंधी इस आदेश का क्रियान्वयन करेंगे। इनमें से अगर कोई भी मामला इनके ऊपर हैं तो यह आदेश उनपर प्रभारी नहीं होगा।पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट कहा हैं कि इन आरोपों से संबंधित कोई भी आवेदन आता हैं तो इस आदेश को आवश्यकता अनुसार संशोधित या रद्द किया जा सकता हैं।
यहां बता दें कि 3279सअनि को सरकार ने प्रोन्नति दें दी हैं।ऐसी संभावना जताई जा रही हैं कि सरकार बहूत जल्द ही अन्य पदों पर प्रोन्नति बहूत जल्द ही देने वाली हैं।