सदर थाना क्षेत्र में सनसनी: एक जनवरी से लापता दो युवकों में से एक की लाश बरामद, दूसरे की तलाश जारी

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

दरभंगा जिला के सदर थाना क्षेत्र में एक जनवरी से लापता दो युवकों के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने बीएमपी के नजदीक से एक युवक का शव बरामद किया है, जबकि दूसरे युवक की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एक जनवरी को घर से अपने एक दोस्त के साथ निकले थे। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली, जिसके आधार पर बीएमपी के समीप एक युवक की लाश बरामद की गई। शव की पहचान लापता युवकों में से एक के रूप में की गई है।

मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या उसके दोस्तों ने ही की और शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से फेंक दिया गया। हालांकि, हत्या के पीछे की असली वजह क्या है, यह फिलहाल जांच का विषय है।

इधर, मृतक के परिजनों ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें कुछ युवकों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने एफआईआर के आधार पर जांच तेज कर दी है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

सदर थाना पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर लिया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।